फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: सोसायटी के अंदर इवनिंग में टहल रही थी बुजुर्ग महिला, कार ड्राइवर ने रौंदा; हादसे का वीडियो वायरल

Thu, 12 Oct 2023 10:47 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा की एक सोसाइटी के अंदर कार से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न की घटना बताई जा रही है। हादसे का वीडियो भी सामने आ गया है। 
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को कार ने कुचला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी परिसर में बुधवार को शाम की सैर पर निकलीं वृद्धा कृष्णा नारंग (75) को कार सवार ने कुचल दिया। हादसे के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, महागुन मॉडर्न सोसाइटी के वेनेजिया टॉवर के ग्राउंड फ्लोर पर कृष्णा परिवार के साथ रहती थीं। वह बुधवार शाम को सोसाइटी परिसर में टहल रही थीं, तभी बेसमेंट से निकली एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

Trending Videos

उनके शरीर के ऊपर से कार का पहिया गुजर गया। कार चालक ने कृष्णा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। हादसे के कुछ समय बाद ही महिला की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

इसके बाद मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हादसे के आसपास कई वाहन गुजरते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच बेसमेंट से एक सफेद रंग की कार निकलती है और बुजुर्ग को टक्कर मारकर उसे कुचल देती है। आसपास के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

सोशल मीडिया पर आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग हो रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें