फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जीजा को धमकाने से नाराज साले ने युवक की चाकू से की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच को पकड़ा, एक आरोपी नाबालिग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में जीजा को धमकाने पर नाराज हुए साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जतिन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्वरूप नगर निवासी रवि, आकाश, अमन और देवेंद्र के रूप में हुई है। जबकि नाबालिग भी इसी इलाके का रहने वाला है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 फरवरी की शाम स्वरूप नगर थाना पुलिस को जतिन नाम के युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान जतिन ने दम तोड़ दिया। पूछताछ में मृतक की मां पुष्पा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घायल बेटे के पास पहुंची। बेटे ने बताया कि अमन, आकाश, रवि और उसके साथियों ने उस पर चाकू से हमला किया है। मां पुष्पा के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पुलिस ने अमन, आकाश, रवि, देवेंदर और एक नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि 25 फरवरी की शाम को जतिन स्वरूप नगर के गली नंबर तीन में अपने दोस्तों नितिन और निक्की के साथ खड़ा था। इसी दौरान अमन के जीजा उमेश को आते देखा। उमेश ने जतिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। उसने उमेश से शिकायत वापस लेने के लिए कहा, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उमेश ने घर पहुंचकर पत्नी को सारी बात बताई। उसके बाद पत्नी ने अपने भाई अमन को सारी बात बता दी। अमन अपने साथियों के साथ पहुंच कर जतिन से कहासुनी की और फिर चाकू से उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें