फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी में सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता करने पर अमर उजाला के दो पत्रकारों का सम्मान

Mon, 09 Nov 2020 10:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना महामारी में सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता करने पर अमर उजाला के दो पत्रकारों का सम्मान, परीक्षित निर्भय(बाएं) अभिषेक पांचाल(दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के समय सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता करने के लिए ‘अमर उजाला’ के वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित निर्भय और संवाददाता अभिषेक पांचाल को स्थानीय स्तर पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने व अस्पतालों की वास्तविक समस्याओं को उठाने के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल की ओर से यह संयुक्त सम्मान दिया गया। रविवार को दिल्ली एम्स के पावर ग्रिड विश्राम सदन परिसर में नई दिल्ली सांसद मीनाक्षी लेखी ने सम्मानित किया।

इस मौके पर एम्स के डॉ. अमरिंदर और विजय गुर्जर ने कहा कि ‘अमर उजाला’ ने कोरोना काल में रिसर्च, इम्पैक्ट और नॉलेज पर फोकस करते हुए पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में महामारी विज्ञान पर आधारित खबरें काफी चर्चाओं में रहीं।
विज्ञापन


चीन की कंपनियों की ओर से भेजी गईं फर्जी किट्स से लेकर देश में ऑक्सीजन की कमी जैसे मुद्दों को परीक्षित निर्भय ने न सिर्फ पूरी सच्चाई के साथ पाठकों तक पहुंचाया बल्कि भारत सरकार के संज्ञान तक भी पहुंचाया। इससे इन मामलों पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई की।

कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते हुए सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि महामारी की लड़ाई में बेहतरीन पत्रकारिता के जरिए काफी सहयोग रहा है। पाठकों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात पहुंचाने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता की वजह से ही हम पहली लड़ाई जीतने में कामयाब रहे।

कार्यक्रम में सर्वाधिक दो सम्मान ‘अमर उजाला’ को प्राप्त हुए। संचालन डॉ. विवेक दीक्षित ने किया। इस दौरान डॉ. कनिष्क यादव, डॉ. मुकेश नागर समेत तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें