फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Delhi: दिल्ली में फिर टूटा कोरोना संक्रमण का रिकॉर्ड, 7745 नए संक्रमितों की पुष्टि, 77 लोगों की मौत  

Mon, 09 Nov 2020 10:44 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 7,745 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि संक्रमण से 77 लोगों की मौत हो गई है। ये कोरोना से मौत के मामलों में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 50,754 लोगों की जांच की गई। इसमें 15,982 आरटी-पीसीआर और 34,772 रैपिड़ एंटीजन जांच शामिल हैं। 

विज्ञापन

 

वहीं दिल्ली में रविवार को 6,069 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत दर्ज किया गया है। राजधानी में अभी कुल 24,723 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अब तक कुल 50,99,774 लोगों की कोरोना जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 4,38,529 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 3,89,683 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से अब तक कुल 6,989 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 41,857 सक्रिय मरीज हैं। दिल्ली में अभी कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 3,878 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें