फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर की 20 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट

Fri, 21 Mar 2014 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन


5:12 PM: खुशवंत सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लालकृष्ण आडवाणी

4:20 PM: फरीदाबाद में अलग-अलग घटनाओं में 10 साल के बच्चे सहित तीन ने की फांसी लगाकर आत्महत्या।

4:15 PM: फरीदाबाद से बीएसपी के राजेंद्र शर्मा सहित निर्दलीय उम्मीदवार डॉ केपी सिंह, डॉ एपी सिंह और हामिद खान ने अपना नामांकन भरा।

3:17 PM: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुशवंत सिंह को उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी।

2:49 PM: गुड़गांव लोकसभा के लिए आप के योगेंद्र यादव, बीएसपी के धर्मपाल राठी और कांग्रेस के राव धर्मपाल ने अपना-अपना नामांकन भरा।

1:14 PM: दिल्ली के अस्पताल में इलाज करवा रही नाबालिग से रेप का प्रयास।

1:06 PM: मशहूर लेखक और पत्रकार खुशवंत सिंह का 99 साल की उम्र में निधन। आज शाम 4 बजे लोधी शवगृह में होगा अंतिम संस्कार।

12:44 PM: मैं कहीं से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, मुझे साउथ या वेस्ट दिल्ली का ऑफर मिला था: वीरेंद्र सहवाग

11:57 AM: अखिल भारतीय जाट महासभा दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में जाट समुदाय को ओबीसी का दर्जा दिलाने व सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिलवाने में अहम भूमिका निभाने वाले केंद्रीय व राज्य स्तरीय के नेताओं को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन


11:50 AM: फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्चा घर से लापता हो गया है। परिजनों ने बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

11:41 AM: इंदिरापुरम में बैंक कर्मचारी को कुछ बदमाशों ने मारी गोली, कार लूटने का कर रहे थे प्रयास।

11:00 AM: भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्ली से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक सहवाग ने इस पर कोई सहमति नहीं जताई है। खबर पढ़ें
विज्ञापन


10:00 AM: पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार महेश गिरि आज दाखिल करेंगे नामांकन। दूसरे दलों के नेता भी आज भर सकते हैं पर्चे।

9:00 AM: डेनमार्क की महिला से गैंगरेप मामले में सुनाई आज।

8:00 AM: एक एनजीओ के कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली आएंगे दलाई लामा।

दिल्ली एनसीआर की 19 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें