फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: स्वच्छ हवा में सांस लेंगे विदेशी मेहमान, गुणवत्ता संतोषजनक स्तर में रहने का अनुमान

Fri, 08 Sep 2023 07:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शिखर सम्मेलन में शामिल होने राजधानी आए विदेशी मेहमान स्वच्छ हवा में सांस लेंगे। शुक्रवार से लेकर रविवार तक हवा की गुणवत्ता के संतोषजनक रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञ इसकी बड़ी वजह हवा के रुख व रफ्तार मान रहे हैं।
विज्ञापन
G-20 Summit - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिखर सम्मेलन में शामिल होने राजधानी आए विदेशी मेहमान स्वच्छ हवा में सांस लेंगे। शुक्रवार से लेकर रविवार तक हवा की गुणवत्ता के संतोषजनक रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञ इसकी बड़ी वजह हवा के रुख व रफ्तार मान रहे हैं। इस बीच पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी दिशाओं से 20-25 किमी की रफ्तार से हवा दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा वीकेंड की बारिश और सड़कों पर वाहनों की कमी भी हवा को साफ करने में मददगार बनेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को दक्षिण-पूर्वी दिशा से दिल्ली पहुंचने वाली हवा की गति 10-12 किमी प्रति घंटा थी। बादल भी छाए हुए थे। दिन में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। इसका मिला-जुला असर हवा की गुणवत्ता पर देखा गया। बीते सात दिन में दिल्ली में सबसे कम प्रदूषण दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 104 रहा। आगे आने वाले दिनों में इसमें और भी सुधार का अनुमान है।
विज्ञापन


इन वजहों से धुलेगा प्रदूषण
हवा की दिशा : अगले तीन दिन तक दिल्ली पहुंचने वाली हवा की दिशा पूर्वी व दक्षिण पूर्वी बनी रहेगी। इस दिशा में प्रदूषण का कोई बड़ा स्रोत नहीं है। 
विज्ञापन

रफ्तार : वीकेंड पर दिल्ली में हवा की गति 20-25 किमी प्रति घंटा होगी। इससे स्थानीय प्रदूषकों के छंटने का अंदेशा है।
बारिश का अनुमान : शनिवार और रविवार बारिश का अनुमान है। इससे हवा में मौजूद प्रदूषक सतह पर गिर जाएंगे।
वाहन : बंदिशों की वजह से सड़कों पर वाहन कम रहेंगे। इससे प्रदूषण के स्तर पर बढ़ोतरी होने का भी कोई अंदेशा नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें