फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद पर्वत इलाके में हादसा: छत की दीवार बालकनी पर गिरी, छज्जा टूटा, चार जख्मी

Tue, 15 Mar 2022 01:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात करीब 1.00 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि बलजीत नगर स्थित पंजाबी बस्ती के मकान नंबर-एफ-4/413 में घर का कुछ हिस्सा गिर गया है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में मकान की दीवार बालकनी पर गिर गई। हादसे में बालकनी का छज्जा टूटकर नीचे वाले फ्लोर पर गिर गया। घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कैट्स एंबुलेंस की मदद से घायलों को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में दो भाईयों की हालत नाजुक बनी हुई है। आनंद पर्वत थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात करीब 1.00 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि बलजीत नगर स्थित पंजाबी बस्ती के मकान नंबर-एफ-4/413 में घर का कुछ हिस्सा गिर गया है। 

मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला है कि मकान की छत पर बनी दीवार दूसरी मंजिल की बालकनी पर गिर गई। वहां मौजूद अंशु (24) और उसका भाई अंकित (17) जख्मी हो गए। इनकी बालकनी पर मलबा गिरा तो इनका छज्जा नीचे पहली मंजिल पर गिर गया। नीचे पहली मंजिल की बालकनी पर मौजूद गुलफाम (23) और उसका भाई फैज (15) भी जख्मी हो गए। पुलिस हादसे की वजहों का पता करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें