फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का कचरा मत करो: जी-20 के बाद सड़कों पर जगह-जगह फिर बनने लगे नए कूड़ा पॉइंट, ये इलाके करा रहे किरकिरी

Fri, 15 Sep 2023 08:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व मेयर व मौजूदा पार्षद सत्या शर्मा ने कहा है कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने राजधानी को साफ-सुथरा और चमकाने का झूठा दावा करके वाह-वाही लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन
दिल्ली में फिर बनने लगे कूड़ा पॉइंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सड़कों पर फिर से जगह-जगह नए कचरा पॉइंट बनने लगे हैं। यहां दो-तीन दिन का कूड़ा सड़कर बदबू फैला रहा। इससे आसपास की कॉलोनियों में बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। लगभग पूरी दिल्ली में इस तरह के हालात हैं, लेकिन उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर, मौजपुर, कबीर नगर, गांधी नगर सहित आसपास के अन्य इलाकों की हालत ज्यादा खराब है।

विज्ञापन

सड़कों, चौराहों, नुक्कड़ों पर नए कचरा पॉइंट न बनें, इसके लिए मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने पिछले दो हफ्तों में कई बैठकें कीं। जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले 12 हजार कचरा पॉइंट सड़कों के किनारों से साफ कराए और यहां गमले रखे गए। मेयर के मुताबिक, सभी जोन में सफाई निरीक्षकों को विशेष हिदायत दी गई है कि वे ध्यान दें कि कहीं भी नए कचरा पॉइंट न बनने पाएं। कचरे को गाड़ियों में भरकर सीधे समाधान वाली जगह ले जाया जाए। विशेष सफाई अभियान जारी है। मेयर करीब हर दिन किसी एक वार्ड का दौरा कर रही हैं। इसके बावजूद सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विपक्ष ने निगम की कार्यशैली पर उठाए सवाल शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। पूर्व मेयर व मौजूदा पार्षद सत्या शर्मा ने कहा है कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने राजधानी को साफ-सुथरा और चमकाने का झूठा दावा करके वाह-वाही लूटने की कोशिश की। उनका दावा दावा हकीकत से कोसों दूर है। उन्होंने मेयर को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वार्डों में आकर उनकी वास्तविक स्थिति देखने की नसीहत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें