फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: गुरुद्वारे में अधिवक्ता ने बुजुर्ग को दिया धक्का, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 11 May 2024 10:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में अधिवक्ता ने अतरपुरा चौपला स्थिति गुरुद्वारे में बुजुर्ग जसपाल सिंह को धक्का दे दिया। सिर फर्श पर लगने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
मृतक जसपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मोहल्ला अतरपुरा निवासी बुजुर्ग जसपाल सिंह (65) को एक अधिवक्ता ने अतरपुरा चौपला स्थिति गुरुद्वारे में धक्का दे दिया। सिर फर्श पर लगने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जसपाल सिंह के परिजनों ने बताया कि अतरपुरा चौपला स्थित गुरुद्वारे में निर्माण कार्य चल रहा है। जसपाल सिंह के भाई कमलजीत सिंह उर्फ मिंटू शनिवार शाम मजदूरों को निर्माण के संबंध में कुछ समझा रहे थे। इसी दौरान पेशे से अधिवक्ता आरोपी यहां पहुंचा और उनका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई होते देख यहां मौजूद जसपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता को समझाने का प्रयास किया। 

आरोप है कि जसपाल ङ्क्षसह ने बुजुर्ग जसपाल सिंह को धक्का दे दिया। इस दौरान उनका सिर नीचे फर्श में लगा। गंभीर रूप से घायल जसपाल सिंह को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कोतवाल नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें