फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: रिश्तेदार ने पीट-पीटकर ली जान, घर में लहूलुहान अवस्था में मिलीं मुन्नी देवी; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 May 2024 09:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफागढ़ी निवासी मुन्नी (50) शनिवार को घर पर अकेली थीं। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। शाम को जब परिजन वापस लौटे तो घर पर मुन्नी देवी लहुलुहान अवस्था में पड़ी हुई थीं। उनके ठोढ़ी पर चोट का निशान था, जहां से खून बह रहा था। शरीर पर अन्य मारपीट के चोट के निशान नजर आ रहे थे। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां, चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना परिजनों ने नगर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


परिजनों को जानकारी मिली कि दोपहर के समय घर पर जब मुन्नी घर पर अकेली थीं, तब दादरी थाना जनपद गौतमबुद्धनगर क्षेत्र निवासी उनका एक रिश्तेदार युवक घर पर आया था। हालांकि, जब परिजन घर पहुंचे तब वह मौके पर नहीं मिला था। परिजनों ने आशंका जताई है कि रिश्तेदार युवक ने ही महिला की पीट-पीट कर हत्या की है। महिला के शरीर पर कहीं गनशॉट या धारदार हथियार से वार का निशान नहीं है। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलूओं पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं मिली है। जांच की जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्प्ष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें