परिवहन विभाग ने लेन ड्राइविंग का पालन न करने वाले 50 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई की है। बस लेन में वाहनों को पार्क करने वाले छोटे वाहन चालकों पर 500 रुपये का जुर्माना भी किया गया है। एक अप्रैल से लेन ड्राइविंग के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत अब तक दिल्ली परिवहन निगम, क्लस्टर बसों के 97 चालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। 15 अप्रैल को पहला चरण समाप्त होने के बाद बाहरी रिंग रोड और आसपास के क्षेत्रों में भी अभियान का विस्तार किया जाएगा।
परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बस लेन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब तक 11 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। सड़क की सबसे बाईं तरफ की लेन बसों के लिए आरक्षित है। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी कर बस लेन में प्रवेश करने वाले वाहनों के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।
वाहनों को पार्क करने पर उन्हें क्रेन से हटाने सहित 500 रुपये का जुर्माना भी किया जा रहा है। विभागीय टीमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 10 हजार रुपये का चालान करने सहित वाहनों को बस लेन से उठाने पर होने वाले खर्च का शुल्क भी वसूल रही है। कार, ऑटो, दो पहिया वाहनों के बस लेन में बाधा डालने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मंगलवार से छोटे वाहनों पर कार्रवाई की शुरुआत हो गई है।
पहले दिन बस लेन में अनाधिकृत रूप से पार्क करने पर 20 छोटे वाहनों का चालान किया गया। अधिकारी के मुताबिक बस लेन के नियमों का उल्लंघन करने पर बुधवार को 30 से अधिक कारों, ऑटो, ई रिक्शा और दोपहिया वाहनों का चालान किया है।विभाग ने छो