फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR को बारिश का एक दौर अभी और भिगोएगा, गर्मी में हो रहा सर्दी का अहसास

Tue, 21 Mar 2023 08:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ही मौसम बदला है।
विज्ञापन
दिल्ली में बेमौसम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी के अंत से तेजी से तापमान का ग्राफ ऊपर जा रहा था, इस कारण से सर्दी में भी गर्मी का अहसास हो रहा था। लेकिन अब तीन दिन से मौसम के करवट लेने से तापमान तेजी से लुढ़क गया है। सोमवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने तापमान को और नीचे कर दिया। मंगलवार को दिन का तापमान ही सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ। इससे मार्च के महीने में सर्दी का अहसास हुआ।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह अचानक बदलाव देखने को मिला। दिल्ली में सोमवार को शाम को झमाझम बारिश हुई। मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 10.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश रिज में 43.0 मिमी दर्ज हुई। जबकि जाफरपुर में 30.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ही मौसम बदला है। अब एक और विक्षोभ सक्रिय हुआ है, इसका असर दिल्ली-एनसीआर में 24 मार्च को देखने को मिलेगा। तब कुछ जगह पर हल्की व कुछ जगहों पर मध्यम स्तर की बारिश होगी। जहां तक तापमान गिरने की बात है तो अभी मौसम में इस बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी। सोमवार को हुई बारिश का कोई रिकॉर्ड है, इस पर उन्होंने कहा कि बारिश का कोई रिकॉर्ड नहीं बना है।
विज्ञापन

बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास बना रहेगा। 22 मार्च से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ेगा लेकिन 24 मार्च के बाद न्यूनतम तापमान एक बार फिर से 14-15 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें