फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'एलजी महिलाओं के यौन शोषण करने वालों का कर रहे संरक्षण', AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप

Sat, 12 Oct 2024 12:38 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि भजापा के एलजी के संरक्षण में एक महिला डॉक्टर का शोषण पिछले डेढ़ साल से हो रहा है। एलजी साहब शोषण करने वाले चिकित्सा अधीक्षक को बचा रहे हैं और पीड़ित महिला के खिलाफ जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भजापा के एलजी के संरक्षण में एक महिला डॉक्टर का शोषण पिछले डेढ़ साल से हो रहा है। एलजी साहब शोषण करने वाले चिकित्सा अधीक्षक को बचा रहे हैं और पीड़ित महिला के खिलाफ जांच करा रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसलिए ही एलजी साहब को ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिया है कि वह महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों का संरक्षण कर सकें।

'एलजी साहब महिलाओं के यौन शोषण करने वालों का कर रहे संरक्षण'
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा, 'इस मामले में जांच के लिये 4 महीने बाद आंतरिक जांच समिति बनाई जाती है। जिस पीड़ित महिला ने अपने यौन शोषण की शिकायत की और सबूत दिए तो उसी महिला डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी। तमाम प्रताड़नाओं के बाद भी महिला झुकी नहीं और समिति के सामने सबूत रखे। मई महीने के दौरान जांच में यौन शोषण के आरोप सही पाये गये। लेकिन एलजी ने आरोपी एमएस के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। क्या भाजपा ने अपने एलजी और स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार को केवल इसलिए बिठा रखा है कि वह महिला डॉक्टर का यौन शोषण करने वाले MS को बचाएं?'

संजय सिंह ने कहा कि एलजी क्या कोलकाता जैसी घटना का इंतजार कर रहे हैं? जिस एमएस पर अभी यौन शोषण के आरोप लगे हैं, उसके ऊपर और भी यौन शोषण करने के आरोप हैं। एलजी और स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार उसे बचा रहे हैं। पीड़ित महिला ने जब एमएस पर यौन शोषण के आरोप लगाए तब महिला का ही ट्रांसफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें