फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बच्चे की जेब में रखा जलता हुआ पटाखा, घायल हुआ मासूम; बाइक सवार दो युवकों ने की वारदात अंजाम

Sat, 12 Oct 2024 11:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मयूर विहार में बाइक सवार दो युवकों ने नौ वर्षीय बच्चे की पैंट की जेब में जलता हुआ पटाखा डाल दिया। पटाखा फटने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार में बाइक सवार दो युवकों ने नौ वर्षीय बच्चे की पैंट की जेब में जलता हुआ पटाखा डाल दिया। पटाखा फटने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विराट परिवार के साथ गाजीपुर नाला रोड के पास चिल्ला गांव में रहता है। बृहस्पतिवार रात 7:30 बजे बच्चा दोस्तों के साथ घर से निकला था। थोड़ी देर बाद परिजनों को पता चला कि बाइक पर आए दो युवकों ने उसकी जेब में नींबू, 50 रुपये और दो जलते हुए पटाखे डाल दिए। एक पटाखा जेब से निकालते हुए हाथ में फट गया और दूसरा जेब में फटा जिससे बच्चे की टांगों के बीच का कुछ हिस्सा झुलस गया।

बच्चे को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से एलबीएस अस्पताल में भेजा गया। इसके बाद सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। पूर्वी जिले के अतिरिक्त डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें