फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक जरनैल सिंह फरार, तलाश्ा रही पुलिस

Tue, 05 May 2015 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है और फिलहाल कानून की नजर में वह फरार हैं।
विज्ञापन


हालांकि बस्सी ने उनके सरेंडर करने की भी उम्मीद जताई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर के मुताबिक पुलिस जरनैल सिंह की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

मामले में कार्रवाई का संकेत देते हुए बस्सी ने ये जानकारी एक समाचार एंजेसी को दी। गौरतलब है कि आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जिसमें कथित तौर पर एमसीडी इंजीनियर पर हमला करने और सरकारी काम में दखल देने का आरोप लगा था। इंजीनियर और उनकी टीम पश्चिमी दिल्ली में एक अवैध निर्माण को तोड़ने गई थी।
विज्ञापन

आप विधायक पर हैं कईं आरोप

इस मामले में एसडीएमसी इंजीनियर अजहर मुस्तफा द्वारा शिकायत मिलने के बाद आप विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

मुस्तफा कृष्णा पार्क इलाके में एक अवैध निर्माण को तोड़ने गए थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और विधायक जरनैल सिंह को मौके पर बुलाया।

इसके बाद उन्होंने इंजीनियर और उनकी टीम को ना केवल काम करने से रोका गया बल्कि उनके साथ धक्कामुक्की भी हुई। इंजीनियर ने आरोप लगाया था कि जरनैल सिंह ने सरकारी कागज भी फाड़ दिए थे।

जरनैल सिंह के खिलाफ तिलक नगर पुलिस थाने में धारा 186 एवं 353 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें