आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। उन्होंने पटपड़गंज इलाके की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। मुलाकात के बाद सिसोदिया ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है।
सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के थानों में स्टाफ बेहद कम है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को मिलने वाला भत्ता भी मामूली है। इसके अलावा वाहनों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है।
सिपाही को मोबाइल खर्च भी नहीं मिलता। साथ ही काम का दबाव भी रहता है। ऐसे में पुलिसकर्मी अपने काम से इंसाफ नहीं कर पाते। इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।