आम आदमी पार्टी ने शहीद भगत सिंह की 107वीं जयंती पर अपनी स्टूडेंट विंग की औपचारिक लॉन्चिंग की है। पार्टी ने पहले से ही सक्रिय 'छात्र युवा संघर्ष समिति' को पार्टी की स्टूडेंट्स विंग के तौर पर मान्यता दे दी।
पर्टी के पटेल नगर स्थित कार्यालय में भगत सिंह के जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में इस मान्यता दी गई। इस मौके पर एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें मनीष सिसोदिया समेत कई युवओं रक्तदान किया।
इसकी जानकारी केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि भगत सिंह की जयंती पर आप अपनी स्टूडेंट विंग लॉन्च कर रही है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने अपनी महिला और यूथ विंग भी बनाई है।
Bhagat singh is an inspiration for all of us, esp youth. AAP proudly announces launch of youth wing n student wing on his birth anniversary— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2014