दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यहां के लोगों को ताजी सब्जी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दरअसल केंद्र सरकार ने दिल्ली में एक किसान मंडी योजना की शुरुआत की है।
इसके तहत दिल्ली में करीब 20-30 ऐसी सब्जी मंडियों की शुरुआत की जाएगी, जिसमें दिल्ली व आसपास के किसान अपनी सब्जी सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे।
साथ ही यहां पर अनाज और फल भी किसान सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे, तो यहां जाकर दिल्ली के लोग किसानों से सीधे सामान खरीद सकते हैं। शुरुआत बीते गुरुवार को केद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने अलीपुर में पहली किसान मंडी के शिलान्यास से किया।
इस मौके पर राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह कदम किसानों को उचित मूल्य दिलाने व उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन दिलाने के लिए उठाया गया है।