फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में आप का दूसरा विधायक गिरफ्तार, कुरान बेअदबी मामले में हुई गिरफ्तारी

Mon, 25 Jul 2016 09:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार आप विधायक नरेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी कर हिंसा भड़काने के आरोप में रविवार शाम पंजाब पुलिस ने दिल्ली के महरौली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


संगरूर की जिला अदालत के आदेश के बाद रविवार को पंजाब पुलिस की टीम एसपी जसकरण सिंह तेजा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची थी।  गिरफ्तारी के समय नरेश यादव ने खुद को बेगुनाह बताया है। नरेश को गिरफ्तार कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर पंजाब जाएगी।

बता दें कि पंजाब के मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के बाद हिंसा हो गई थी। उस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में एक ने नरेश का नाम लेकर एक करोड़ रुपये देने का वादा करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से दिल्ली व पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा

आप एमएलए नरेश यादव
आरोपी के बयान के आधार पर संगरूर की अदालत ने नरेश की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची थी। दिल्ली पुलिस को साथ लेकर सुबह जब पंजाब पुलिस वसंतकुंज स्थित उनके घर पहुंची तो परिवार ने नरेश के दिल्ली से बाहर होने की बात बताई थी। 

नरेश की तलाश में पंजाब व दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी की। रात के समय पुलिस ने उन्हें वसंतकुंज स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तारी के समय नरेश ने कहा कि वह शुरुआत से पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। वहीं, पुलिस की मानें तो नरेश को दिल्ली की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पंजाब ले जाया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें