आप कार्यकर्ता सोनी आत्महत्या मामले को लेकर इंडिया गेट पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। मार्च में शामिल महिलाएं आम आदमी पार्टी के नेता रमेश भारद्वाज व विधायक शरद चौहान की गिरफ्तारी की मांग कर रहीं थीं। उनका कहना था कि सोनी को आत्महत्या करने के लिए आप नेताओं ने बाध्य किया।
वीमेन वायस की तरफ से आयोजित कैंडल मार्च में शामिल हुई भाजपा नेता रेखा गुप्ता का कहना था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गेट पर निर्भया हत्याकांड पर प्रदर्शन कर जन नेता बने, लेकिन आज अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा आत्महत्या करने पर बाध्य की गईं सोनी के मामले में मूकदर्शक बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली महिला आयोग का घेराव किया जाएगा।