आरोप है कि सफाई कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू करने की, उनको वर्दी और सफाई के आधुनिक उपकरण मुहैया कराने की, प्रत्येक वार्ड में उनके लिए रेस्ट-रूम स्थापित करने की, मुफ्त स्वास्थ्य बीमा आदि घोषणाएं की हैं, लेकिन अभी तक एक भी घोषणा लागू नहीं की है।
आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित नगर निगम सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है। भाजपा ने सफाई कर्मचारियों के संबंध में एक भी वादा एवं योजना लागू नहीं की है। मृतक सफाई कर्मचारियों के परिजन स्थायी नौकरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही है, उनके हक की योजनाओं से उन्हें वंचित रख रही है, झूठे वादे किए जा रहे है। है। वह कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। वहीं भाजपा कह रही है कि वर्ष 2003 तक नियुक्त 200 कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है, जबकि वर्ष 2003 तक दिहाड़ी पर काम करने वाले कई हजार सफाई कर्मचारी पिछले 20 सालों से नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने वर्ष 2017 के चुनावी संकल्प-पत्र में व बजट भाषणों समेत अन्य मौकों पर सफाई कर्मचारियों के कल्याण की घोषणाएं की हैं, लेकिन उनमें से एक भी लागू नहीं की हैं। सफाई कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू करने की, उनको वर्दी और सफाई के आधुनिक उपकरण मुहैया कराने की, प्रत्येक वार्ड में उनके लिए रेस्ट-रूम स्थापित करने की, मुफ्त स्वास्थ्य बीमा आदि घोषणाएं की हैं, लेकिन अभी तक एक भी घोषणा लागू नहीं की है।