फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एमसीडी सदन की बैठक में आप और भाजपा पार्षद आमने-सामने, मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामा

Mon, 31 Jul 2023 02:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एमसीडी सदन की बैठक में मणिपुर हिंसा के संबंध में आम आदमी पार्टी की ओर से शोक प्रस्ताव रखा इसका भाजपा सदस्यों ने विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष मेयर के आसन के समक्ष विरोध जताने आए।
विज्ञापन
दिल्ली के सिविक सेंटर में सदन की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम की बैठक में सोमवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षद आमने-सामने आ गए। एमसीडी सदन की बैठक में मणिपुर हिंसा के संबंध में आम आदमी पार्टी की ओर से शोक प्रस्ताव रखा इसका भाजपा सदस्यों ने विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष मेयर के आसन के समक्ष विरोध जताने आए। भाजपा सदस्यों ने केजरीवाल को विभिन्न मामले में झूठा साबित करने की तक्तियां लहराई। 

विज्ञापन


भाजपा सदस्यों के हंगामे के बीच नेता सदन में यमुना नदी में तीन बच्चे होने का मुद्दा उठाते हुए उनके संबंध में शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया और दो मिनट का मौन रखने का आग्रह किया जिसे महापौर ने स्वीकार कर लिया। भाजपा और आम आदमी पार्टी के सदस्यों में नोकझोंक हुई मारपीट की नौबत आई कुछ सदस्य बीच-बचाव करने में लगे। जिसके बाद महापौर ने 15 मिनट के लिए बैठक स्थगित की। 

वहीं, भाजपा सदस्य पंकज लूथरा ने नेता सदन का माइक उठाकर नेता विपक्ष को दे दिया इसका नेता सदन में कड़ा विरोध किया और वह नेता विपक्ष के पास से अपना माइक उठाने गए इसको लेकर दोनों पक्षों के पार्षदों में झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें