आम आदमी सेना के कार्यकर्ता लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बना रहे है। इस संगठन के कार्यकर्ता अन्ना आंदोलन के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कभी केजरीवाल के साथ-साथ खड़े थे लेकिन आम आदमी पार्टी के गठन के विरोध में आम आमी सेना का गठन कर लिया गया और अन्ना समर्थक प्रभात कुमार विरोध में उतर आए।
आम आदमी सेना के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने दावा किया है कि दिल्ली में सीएनजी के स्टिकर पिछले दिनों 1000 में बिक रहे थे। हमने इसका स्टिंग भी किया था।
सरकार और उपराज्यपाल से इसकी शिकायत की गई लेकिन जब कोई एक्शन नहीं लिया गया तो हम सब यह करने के लिए मजबूर हुए। हमने ये सब आम आदमी पार्टी से ही सीखा है। हमारी बात नहीं सुनी गई तो मुंह काला करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस घटना के लिए भाजपा पर आरोप मढ़े है। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर वेद प्रकाश की कॉल डिटेल की जांच भी करने की मांग की है। क्योंकि शक है कि जूता फेंकने के पहले वेद प्रकाश ने भाजपा नेताओं से बातचीत की थी।