फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल पर चला जूता, आम आदमी सेना का कार्यकर्ता पकड़ा गया

Sat, 09 Apr 2016 10:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आरोपी युवक आम आदमी सेना का प्रदेशाध्यक्ष
  • सवाल पूछने के दौरान मुख्यमंत्री पर पहले सीडी व फिर फेंका जूता
  • स्टीकर घोटाले का लगाया आरोप, युवक को मौके से दबोचकर कार्यकर्ताओं ने पीटा
विज्ञापन
केजरीवाल पर जूता फेंकने वाला शख्स - फोटो : इंड‌ियन एक्सप्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंका गया। जूता फेंकने वाले युवक की पहचान वेद प्रकाश के रूप में हुई है। वह आम आदमी सेना का प्रदेशाध्यक्ष बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वह केजरीवाल से सीएनजी स्टिकर को पैसे लेकर बेचने वाले स्टिंग को लेकर सवाल कर रहा था। यह स्टिंग आम आदमी सेना की टीम ने ही किया था। वेद प्रकाश पुलिस की गिरफ्त में है।

दिल्ली सचिवालय में 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहे सम विषम फॉर्मूले की तैयारी पर प्रेस वार्ता बुलाई गई थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री गोपाल राय इसमें मौजूद थे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बातचीत शुरू की। वह अभी छूट पाने वालों की श्रेणी बताना शुरू ही कर रहे थे कि तभी एक युवक अरविंद जी कहते हुए खड़ा हो गया।

उसने सीडी दिखाते हुए कहा कि सीएनजी स्टिकर को लेकर घोटाले का जो स्टिंग हुआ है उसपर आपने क्या किया। इससे पहले सुरक्षाकर्मी व आप नेता कुछ समझ पाते उसने केजरीवाल की ओर से सीडी फेंकते हुए कहा कि मैं आम आदमी सेना से हूं।


इसी मामले पर पहले एक लड़की ने केजरीवाल ने फेंकी थी स्याही

केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली महिला
सीडी फेंकनेे के बाद उसने तुरंत एक जूता मुख्यमंत्री की तरफ फेंक दिया। हालांकि जूता केजरीवाल को नहीं लगा। वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने उस युवक को दबोच कर पिटाई शुरू कर दी।

इस घटना के बाद कुछ मिनटों तक केजरीवाल चुपचाप बैठे घटनाक्रम को देखते रहे लेकिन इसके बाद वह अपनी पूरी करके ही उठे। बताते चलें कि फर्जी सीएनजी स्टिकर और सीएनजी सिलेंडर फिटनेस चेकिंग को लेकर पहले भी आम आदमी सेना सवाल उठा चुकी है।

उस समय सम विषम खत्म होने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में 17 जनवरी को आम आदमी सेना की कार्यकर्ता भावना ने केजरीवाल पर स्याही फेंक दी थी। अब उसी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने केजरीवाल पर जूता फेंका है।

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस पूूरे वाकये को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रेस वार्ता को खराब करने की कोशिश थी। यह कौन लोग कर रहे है, क्यों कर रहे है यह सबको पता है।
विज्ञापन

इससे पहले कब-कब हुआ केजरीवाल पर हमला

केजरीवाल
उन्होंने कहा कि अगर किसी को शिकायत है तो वह मिलकर बातचीत से समाधान निकाले। इस तरह की हरकत पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वह जिस स्टिंग और विभाग की बात कर रहे हैं वह दिल्ली सरकार के अंतर्गत नहीं आता है।

स्टिंग में यह आरोप लगे
आम आदमी सेना ने शुक्रवार को एक स्टिंग की रिकार्डिंग जारी की है। उन्होंने बताया कि सीएनजी पंप पर एक हजार रुपये में सीएनजी स्टीकर बेचे जा रहे हैं।

यह उन वाहनों को भी दिए जा रहे हैं जो सीएनजी चालित नहीं है। उन्हें भी स्टीकर बेचा जा रहा है जिन्होंने सीएनजी तो लगवा रखी है लेकिन फिटनेस के बाद कंप्लायंस प्लेट ओके नहीं है। 
इससे पहले कब-कब हुआ केजरीवाल पर हमला 
नवाबों के शहर लखनऊ में केजरीवाल पर फेंकी गई चप्पल (18 अक्टूबर 2011)
हैदराबाद में केजरीवाल की गाड़ी पर पत्‍थर फेंकने की घटना हुई जिसमें वो बाल-बाल बचे (5 मार्च 2014)
लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में केजरीवाल पर स्याही और अंडे फेंके गए (25 मार्च 2014)
हरियाणा में अन्ना हजारे के एक समर्थक ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा(28 मार्च 2014)
दिल्ली में एक रोड शो के दौरान केजरीवाल की पीठ पर एक शख्स ने मारने की कोशिश की (4 अप्रैल 2014)
दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक ऑटो ड्राइवर ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा (8 अप्रैल 2014)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें