फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की अपील, एमसीडी के बढ़े हुए टैक्स न जमा करें दिल्ली वाले, सत्ता में आने पर देंगे राहत

Tue, 23 Nov 2021 07:38 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि  भाजपा को मालूम है कि वह सत्ता में नहीं आने वाली है, इसलिए वह टैक्स बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा पैसा इकट्ठा करना चाहती है, लेकिन उनकी अपील है कि लोग इन टैक्स को जमा न करें। आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर लोगों को इन टैक्सों से राहत प्रदान करेगी...
विज्ञापन
दुर्गेश पाठक - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों से नगर निगमों के बढ़े हुए टैक्स जमा न करने की अपील की है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा शासित नगर निगमों ने दिल्ली की जनता को 'लूटने' के लिए इस तरह का प्रस्ताव पेश किया है। जनता इन बढ़े हुए टैक्सों को जमा न करे। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद पार्टी लोगों को टैक्स में राहत देगी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा शासित तीनों नगर निगमों ने जनता के ऊपर टैक्सों की भारी मार कर दी है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। कपड़ों पर टैक्स, दुकानों पर टैक्स, घरों पर और निगम की विभिन्न सेवाओं पर बेतहाशा टैक्स बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को मालूम है कि वह सत्ता में नहीं आने वाली है, इसलिए वह टैक्स बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा पैसा इकट्ठा करना चाहती है, लेकिन उनकी अपील है कि लोग इन टैक्स को जमा न करें। आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर लोगों को इन टैक्सों से राहत प्रदान करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें