फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब में बैठते ही महिला वकील के साथ हुआ कुछ ऐसा, सह ना पाई वो

Sat, 21 Apr 2018 03:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक महिला वकील ने ओला कैब बुक की। महिला वकील जब कैब में बैठीं तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो चिल्लाने लगीं। चालक महिला के साथ ऐसा कांड किया कि सह ना पाई वो।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की है। नोएडा के सेक्टर- 76 की है। एक बार फिर ओला कैब चालक द्वारा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस बार कैब चालक ने एक महिला वकील के साथ छेड़छाड़ की है। शोर मचाने पर कैब चालक उन्हें बीच रास्ते में उतारकर फरार हो गया। 
मामले में महिला वकील ने थाना सेक्टर-49 में कैब नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कैब नंबर के जरिए चालक की तलाश कर रही है। छेड़छाड़ की ये वारदात सेक्टर-76 की एक सोसायटी में परिवार के साथ रहने वाली महिला वकील के साथ हुई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:45 बजे उन्होंने कहीं जाने के लिए सोसायटी से ओला कैब बुक की थी। थोड़ी देर में चालक कय्यूम सैफी कैब लेकर सेक्टर-76 के पिकअप प्वाइंट पर पहुंच गया। महिला वकील का आरोप है कि वह जैसे ही कैब में बैठीं, चालक ने अश्लील गाने बजाने शुरू कर दिए। मना करने पर आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। 
विज्ञापन

उनके शोर मचाने पर कैब चालक उन्हें बीच रास्ते में उतार कर भाग गया। महिला वकील ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही ओला कंपनी से भी चालक के खिलाफ शिकायत की है।

थाना सेक्टर-49 प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि महिला वकील की शिकायत पर कैब चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है। कैब नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मामले में ओला कंपनी से भी कैब चालक के बारे में जानकारी मांगी गई है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ओला ने चालक को हटाया
महिला वकील की शिकायत पर ओला कंपनी ने कैब चालक को अपने नेटवर्क से तत्काल हटा दिया है। ओला कंपनी ने सफर के दौरान महिला वकील के साथ हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, इसके लिए खेद जताया है। साथ ही ओला कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें