फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बदमाशों ने टीवी पत्रकार पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

Mon, 09 Apr 2018 07:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
घायल पत्रकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम पार्षद के पति और टीवी चैनल के पत्रकार पर पांच हथियार बंद बदमाशों ने रविवार को घर के पास ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। फायरिंग में उन्हें चार गोलियां लगीं, जबकि पास में ही काम कर रहे एक मजदूर को भी गोली लगी है। 
विज्ञापन


दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पार्षद पति की हालत गंभीर है। वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान का प्रयास कर रही है।

रजापुर निवासी अनुज चौधरी एक टीवी चैनल के पत्रकार हैं। बीते साल हुए नगर निगम चुनाव में उनकी पत्नी निशा चौधरी ने बसपा से पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। अनुज की गांव में ही रंजिश चल रही है, चुनाव के दौरान यह रंजिश और बढ़ गई थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रविवार को वह अपने तीन परिचितों के साथ रजापुर स्थित अपने घर के पास ही चल रहे नगर निगम के सड़क  निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान दो बाइक पर पांच हथियारबंद बदमाश आए और इनमें से दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

दो गोली अनुज के दाएं हाथ में और दो गोली पेट में लगीं। वह जमीन पर गिर पड़े। बदमाशों की फायरिंग में पास में ही काम कर रहा एक मजदूर सुमित भी घायल हो गया। उसके हाथ में गोली लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें