फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में कोरोना के 970 नए मामले, एक मौत, संक्रमण दर 3.9 फीसदी दर्ज

Wed, 11 May 2022 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में 1238 मरीजों ने कोरोना को हराया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 29037 टेस्ट किए गए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 970 नए मामले मिले हैं व एक मरीज की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि संक्रमण दर गिरकर 3.34 फीसदी दर्ज की गई है। इससे पहले 15 अप्रैल को 3.9 फीसदी संक्रमण दर रही थी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में 1238 मरीजों ने कोरोना को हराया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 29037 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 19740 टेस्ट आरटीपीसीआर व 9297 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। 

अस्पतालों में मरीजों की संख्या 178, होम आइसोलेशन में 4071, आईसीयू में 57, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 52 व वेंटिलेटर पर आठ मरीज भर्ती हैं। बीते 24 घंटे में 31011 लोगों ने टीके की खुराक ली है। सक्रिय मरीजों की संख्या  5202 व कंटेनमेंट जोन की संख्या 1882 दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें