फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तिरंगामय होगी दिल्ली, स्वतंत्रता दिवस से पहले 500 जगहों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगवा रही है सरकार

Tue, 26 Jul 2022 01:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार 500 जगहों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगवा रही है।  इनमें से 497 स्थानों पर हाई मास्ट पोल लग गए हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली को 15 अगस्त से पहले तिरंगामय करेगी। सरकार 500 जगहों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगवा रही है। इनमें से 497 स्थानों पर हाई मास्ट पोल लग गए हैं। 15 अगस्त से पहले सभी 500 जगहों पर तिरंगा लहराने लगेगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। सिसोदिया ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सभी योजनाओं का काम तयशुदा अवधि में पूरा करें। 

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरी दिल्ली को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा लगाने का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरे चरण में भी 35,000 कैमरा लगाए जा चुके हैं। दिसंबर तक सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाली सभी 1,400 किमी रोड के दोनों ओर 100 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के बाद इससे रोड सेफ्टी के साथ-साथ सड़कों के नियमित रखरखाव के संबंध में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

फ्लाईओवर से संपर्क होगा बेहतर
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यमुना विहार व भजनपुरा के बीच बन रहे 1.4 किमी लम्बे डबल-डेकर फ्लाईओवर का काम वर्ष 2023 तक पूरा किया जाए। इसके बनाने में सघन आबादी वाले क्षेत्र में जमीन का बेहतर इस्तेमाल हुआ है। वहीं, रोड व ब्रिज संबंधित चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को इन सभी निर्माणधीन परियोजनाओं में क्वालिटी मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केजरीवाल सरकार ने फ्री वाई-फाई वादा पूरा किया
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने लोगों को फ्री वाई-फाई देने का वादा पूरा कर दिया है। इस योजना के तहत 11,034 स्थानों पर वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित किए है। इस कारण रोजाना लाखों लोग फ्री वाई-फाई योजना का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें