आरोपियों ने उसकी पहचान की पुष्टि के लिए एटीएम नंबर और पिन नंबर जैसे विवरण एकत्र किए। आरोपियों ने धन-शोधन और ड्रग्स के केस का भय दिखाकर 35,27000 रुपये ठग लिए।
गुरुग्राम के साइबर क्राइम थाना वेस्ट की पुलिस ने मुंबई पुलिस का डीपीसी बनकर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। साइबर ठगों ने पीड़ित को धनशोधन और ड्रग्स मामले में संलिप्त होने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
शिवाजी पार्क निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें फेडेक्स कूरियर कंपनी से फोन आया और बताया गया कि कूरियर में कुछ कपड़े, पासपोर्ट और पैन कार्ड हैं, जो उनके नाम से बुक किया गया है। आरोपी ने कहा कि इसे बुक कराने में आधार नंबर का प्रयोग किया गया है। इसके बाद आरोपी ने मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी मिलिंद से बात कराई।
डीसीपी ने उसकी पहचान की पुष्टि के लिए एटीएम नंबर और पिन नंबर जैसे विवरण एकत्र किए। आरोपियों ने धन-शोधन और ड्रग्स के केस का भय दिखाकर 35,27000 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि वह मुंबई पुलिस का फोन आने पर डर गया था।