विधानसभा उम्मीदवारों के नामांकनो की जांच के दौरान सोमवार को चारों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 15 नामांकन रद्द किया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद चारो विधानसभा क्षेत्र में कुल 74 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
जांच के दौरान जिन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द् किए गए है उनमें गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से चार, सोहना विधानसभा क्षेत्र से पांच, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन व पटौदी विधानसभा क्षेत्र से तीन उमीदवार शामिल हैं। गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से जिन उमीदवारों के नामांकन रद्द किए गए उनमें तीन कवरिंग उम्मीदवार तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार है।
कवरिंग उमीदवारों में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सरला गाबा, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अनीता अग्रवाल तथा इनेलो पार्टी के राजेन्द्र शामिल है जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सुखबीर पुत्र छोटू शामिल है। इसके बाद अब गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 22 उमीदवार चुनाव मैदान में रह गए है।
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से रद्द् किए गए तीन नामांकनों में कांग्रेस पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार देवेन्द्र, इनेलो की उम्मीदवार कुमुदनी जांघु तथा निर्दलीय उमीदवार ब्रिजेश राय शामिल है। इसके बाद अब बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए है।
सोहना विधानसभा क्षेत्र से पांच नामांकन रद्द् किए गए जिनमें इनेलो के कवरिंग उम्मीदवार विकास कुमार यादव, निर्दलीय उम्मीदवार सवीता, निर्दलीय उमीदवार श्योराज, सुनील भारद्वाज व कृष्णा शर्मा शामिल है। इसके बाद सोहना विधानसभा क्षेत्र से अब 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए है।
पटौदी विधानसभा क्षेत्र से तीन नामांकन रद्द किए गए जिनमें भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार रवि कुमार, कांग्रेस की कवरिंग उम्मीदवार राज रानी तथा निर्दलीय उम्मीदवार अजीत पुत्र मातादीन शामिल है। इसके बाद पटौदी विधानसभा क्षेत्र से अब कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए है।