फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस और पर्यावरण के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा दे रहे युवा

विज्ञापन
साइकिलिंग करते युवा। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
फिटनेस और पर्यावरण के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए दो युवा लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी योजना साइकिल से भारत के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा की है। पेशे से शिक्षक दोनों युवा दीपक राय और अरविंद यादव प्रेमनगर निवासी हैं। हाल ही में उन्होंने देहरादून से गोल्डन टैंपल अमृतसर की साइकिल यात्रा की। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली साइकिल यात्रा देहरादून से चंडीगढ़ की थी।
विज्ञापन

स्वस्थ युवा भारत मिशन को लेकर आगे बढ़ रहे युवा शिक्षक दीपक राय और अरविंद देहरादून से केदारनाथ, जयपुर, शिमला और आगरा की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। दीपक और अरविंद ने कहा कि साइकिल को अपनी जीवन में अपनाने से कई फायदे हैं। अपने स्वास्थ्य के साथ ही हम स्वच्छ पर्यावरण बनाने में भी योगदान दे सकेंगे। साइकिल यात्रा के दौरान वह लोगों को साइकिल के प्रयोग के लिए प्रेरित करते हैं। हाल ही में उन्होंने अमृतसर के गोल्डन टैंपल तक नौ सौ किमी की यात्रा चार दिन में पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें