30 सितंबर का यह अखबार हल्द्वानी संस्करण बताया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक नैनीताल क्षेत्र का हो सकता है। उसके दांए कान में रिंग था। कयास लगाया जा रहा है कि संभवत: लूट के इरादे से उसकी हत्या की गई है। मृतक ने स्वेटर, जैकेट व अन्य कपड़े पहने थे। सूचना पर पहुंचे एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र व सीओ मनोज ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों से जरूरी जानकारी जुटाने के बाद घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। एसआई मदन बिष्ट ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
अज्ञात युवक की निर्मम हत्या के साक्ष्य जुटाने के लिए निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। इसके अलावा घटनास्थल से खून सनी मिट्टी का नमूना भी सील किया गया।
आरपीएफ के अधिकारियों ने भी जुटाई जानकारी
रेलवे बाउंड्री के पास युवक की हत्या की सूचना मिलने पर आरपीएफ के अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर इस संबंध में जानकारी जुटाई। आरपीएफ के एएसआई अमरमणि त्रिपाठी, एसआई इंटेलीजेंस विनोद उपाध्याय वहां पहुंचे। घटनास्थल रेलवे परिसर से बाहर होने के कारण दोनों वापस लौट गए।