फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता में भूमि विवाद पर युवक से मारपीट, पति-पत्नी समेत तीन पर प्राथमिकी

Tue, 17 Nov 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों पर फर्जी बैनामे से भूमि कब्जाने का है आरोप, लाठी-डंडो से पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। चकराता कोतवाली क्षेत्र के पोखरी निवासी मदन सिंह चौहान, उनकी पत्नी सीमा चौहान और सावरा निवासी खजान सिंह पर जमीन के विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोप है कि तीनों ने मोहना (कपना) निवासी अमित कुमार को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि अमित कुमार की शिकायत में स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने से जुड़े अपराध शामिल हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, 22 अगस्त को करीब तीन बजे अमित सावरा में खसरा नंबर 292 की जमीन पर काम कर रहे थे। तभी तीनों आरोपी वहां पहुंचे। आरोप है कि खजान सिंह ने लाठी-डंडों से हमला किया, जबकि मदन सिंह और उनकी पत्नी ने लात-घूंसे मारे। जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बीच-बचाव कर अमित की जान बचाई। अमित का आरोप है कि आरोपी फर्जी बैनामे के आधार पर उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मामले की विवेचना अपर उपनिरीक्षक युधवीर सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें