फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेलाकुई में गुरु नानक देव प्रकाश पर्व की प्रभात फेरी निकाली गई

Tue, 17 Nov 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हुए गुरबाणी और शबद कीर्तन, भक्तिमय हुआ वातावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गुरबाणी और शबद-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब में अरदास के बाद हुआ। इसका उद्देश्य 24 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व के प्रति क्षेत्रवासियों और साध-संगत में उत्साह बढ़ाना था। प्रभात फेरी निगम रोड स्थित क्यूट गर्ल सैलून पहुंची। वहां गुरुद्वारा के रागी रमनदीप सिंह की ओर से शबद कीर्तन भी किया गया। रागी रमनदीप सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली साध-संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर गुरुद्वारा की सभी साध-संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें