फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने पर डांटा तो युवक ने गटक लिया जहर, मौत से सदमे में परिजन

Fri, 27 Jul 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
alcohol - फोटो : डेंमो
विज्ञापन

द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बैरगांव निवासी एक युवक को परिजनों ने शराब पीने पर डांट लगाई तो उसने क्षुब्ध होकर जहर पी लिया। 

विज्ञापन


कोटद्वार बेस अस्पताल में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम बैरगांव निवासी अमित सिंह (22) पुत्र कोमल सिंह को गंभीर हालत में बृहस्पतिवार देर रात यहां राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया,
विज्ञापन

जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया। 

उप निरीक्षक रवींद्र लिंगवाल ने बताया कि अमित मंदबुद्धि का था और गुमखाल स्थित एक होटल में काम करता था। वह शराब का आदी हो गया था। बृहस्पतिवार रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा, जिस पर परिजनों ने उसे डांट
विज्ञापन

लगाई। डांट से क्षुब्ध होकर अमित ने शराब के साथ कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे कोटद्वार अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें