राजाजी टाइगर रिजर्व में जहां हाथियों की संख्या क्षमता से अधिक है, वहीं बाघों की संख्या धारण क्षमता से कम है। टाइगर रिजर्व के कोर जोन के 557 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में 83 बाघ रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल रिजर्व में बाघों की संख्या 44 ही है, जो काफी कम है।
सुल्तान, राजा समेत छह हाथियों पर टाइगर रिजर्व की सुरक्षा की जिम्मेदारी
राजाजी टाइगर रिजर्व के हाथियों और वन्यजीवों की सुरक्षा का जिम्मा टाइगर रिजर्व के छह पालतू हाथियों सुल्तान, राजा, रानी, जॉनी, अंजली के जिम्मे है। इसमें से सुल्तान और राजा नर हाथी हैं।
जबकि, बाकी हथिनी हैं। राजा कभी टाइगर रिजर्व के जंगली हाथियों में शामिल था, लेकिन आज वह पालतू है और बाकी पालतू हाथियों के साथ टाइगर रिजर्व की निगरानी में पूरा सहयोग देता है।