फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति की मांग को लेकर परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की ओर से आरटीओ दफ्तर में पूर्ण कार्यबहिष्कार कर दिया गया। इससे आरटीओ में लर्निंग और स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनने के साथ ही टैक्स जमा कराने, गाड़ियों के परमिट बनाने समेत अन्य कामों के लिए आए सैकड़ों वाहन स्वामियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार से आरटीओ में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने बैठक कर कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार, शासन स्तर पर हठधर्मी रवैया तैयार किया जा रहा है। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। आला अधिकारी जानबूझकर कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए बाध्य कर रहे हैं। कहा कि पदोन्नति को लेकर जो भी आदेश जारी किए गए थे उसमें जो भी त्रुटि हुई। उस त्रुटि के लिए जो भी अधिकारी जिम्मेदार है उसके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही नए सिरे से आदेश जारी कर कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए।
कार्य बहिष्कार में कोषाध्यक्ष दौलत पांडे, जिलाध्यक्ष बृजमोहन रावत, देवेंद्र सिंह रावत, प्रमोद मिश्रा, मुकुल, देवेंद्र सिंह मनवाल, विजयपाल, जावेद अख्तर, सूरजपाल, कृष्ण किशोर, सरिता, प्रीति, निकिता, मुकुल कनौजिया, नरेंद्र सिंह नेगी, कृष्णचंद्र, मनोज भंडारी, अनूप नेगी, राजेंद्र तिवारी, केडी जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कई कर्मचारी संगठनों ने दिया समर्थन
परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों के आंदोलन को उत्तरांचल कर्मचारी शिक्षक संगठन, फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन समेत कई कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया। इन संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार, शासन को परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों-कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक विचार विमर्श कर कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आज
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आज होगी। जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से लिए गए निर्णयों के मुताबिक आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें