फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी मंत्री का सरकारी आवास घेरा, धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदेश में जर्जर हुए पुलों की हालत के विरोध में कनक चौक स्थित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आवास - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए पुलों और सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने सुभाष रोड स्थित पीडब्ल्यूडी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के सरकारी आवास का घेराव किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही सरकार, मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने पर कार्यकर्ता भड़क गए।
विज्ञापन

उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक के साथ ही धक्का मुक्की भी हुई। बैरिकेडिंग पर चढ़ प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद पुलिस के जबरन उतारने से चोटिल भी हो गए। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान मौके पर पहुंची और धरना प्रदर्शन कर रहे पार्टी पदाधिकारियों की बातों को सुनने के बाद ज्ञापन लिया। उसके बाद ही धरना प्रदर्शन समाप्त किया जा सका। पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश के चलते पूरे राज्य में पुलों और सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पदाधिकारियों ने पुलों और सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए तकनीकी एजेंसी के साथ जांच कराने और घोटाले में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि क्षतिग्रस्त पुलों और सड़कों की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया वेग, उमा सिसोदिया, प्रवक्ता नवीन पिरशाली, एडवोकेट विनोद कुमार, विनय राणा, एमएल कनौजिया, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद आजाद, सुशांत थापा, कासिम चौधरी, रंजना सोनकर, अजय कुमार, राधेश्याम शामिल रहे।

प्रदेश में जर्जर हुए पुलों की हालत के विरोध में कनक चौक स्थित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आवास- फोटो : DEHRADUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें