फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
चंद्र सिंह मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट की विजेता टीम। - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी में मंगलवार को प्रथम चंद्र सिंह रावत जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया गया। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अंडर-13 बॉयज सिंगल में शिवांश कोठारी विजेता और रुद्रांश जोशी उपविजेता रहे। अंडर-13 बॉयज डबल्स में सक्षम व शिवांश ने प्रभु ध्यानी व सुरेष्ठ को हराकर खिताब जीता। अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में आशा भंडारी विजेता और अग्रिमा डोभाल रनर अप रही। अंडर-15 बॉयज सिंगल्स में यशोधन ने देव ध्यानी को हराया। अंडर-15 गर्ल्स सिंगल में अश्मिता चौहान विजेता और आशा भंडारी उपविजेता रहीं। अंडर-17 बॉयज सिंगल्स में विनायक परिहार विजेता और हेमंत चौहान उपविजेता रहे। मेंस सिंगल में प्रशांत राणा विजेता और अनुज उपविजेता रहे। मेंस डबल में पंकज नेगी और आयुष की जोड़ी विजेता रही। अमन और शशांक की जोड़ी रनर अप रही। वूमंस सिंगल में आस्था ने समरी को हराकर खिताब जीता। मुख्य अतिथि अविरल क्लासेस के निदेशक डीके मिश्रा, दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता और अनिता चतुर्वेदी ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नवनीत सेठी, रवि रावत, हीरा बिष्ट, रोहित रतूड़ी, प्रिंस चतुर्वेदी, सतीश जोशी, उमेश गड़िया, सिद्धार्थ घिल्डियाल, रजत भंडारी, साक्षी राणा, अनिल बिष्ट, प्रवीन सेमल्टी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें