फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां क्लास तक पहुंच जाते है खूंखार जंगली जानवर

Wed, 09 Dec 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी तिमली में चहारदीवारी न होने के कारण छात्रों के साथ ही शिक्षकों को खतरा बना हुआ है। स्कूल से लगता हुआ ही तिमली रेंज का घना जंगल है। जिसमें गुलदार, जंगली सुअर, हाथी जैसे खतरनाक जंगली जानवर निवास करते हैं।
विज्ञापन


जंगली सूअर ने कर दिया था हमला
बीते सोमवार को भी प्रार्थना से पूर्व जंगली सूअर ने नूरजहां पत्नी नसीम पर हमला बोल दिया था। महिला को गंभीर हालत में लेहमन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष इमरान एवं प्रधानाचार्य कुंवर सिंह शर्मा ने कहा कि यदि सुअर का हमला प्रार्थना के दौरान होता तो कई छात्रों की जान पर बन आती।

चहारदीवारी न होने के कारण आए दिन पालतू जानवर और आवारा पशु भी स्कूल परिसर में घुस आते हैं। गंदगी फैलाने के साथ ही शिक्षण कार्य प्रभावित करते हैं। आए दिन यह जानवर आबादी क्षेत्र के आसपास देखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग और शासन, प्रशासन से चहारदीवारी की मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं हुआ है।

इनका है कहना
प्रधानाचार्य को फिलहाल पीटीए कोष से तारबाड़ कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही रमसा के तहत चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।
-उमा पंवार, खंड शिक्षाधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें