फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : बारिश के चलते हैं रोकी यमुनोत्री धाम की यात्रा, जानकी चट्टी में रोके तीन हजार से ज्यादा तीर्थयात्री

Tue, 24 May 2022 03:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

बारिश चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं, इसके साथ ही उन्हें सुरक्षित रखने की चुनौती भी प्रशासन के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के चलते मंगलवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जानकी चट्टी में ही रोक दिया गया है। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि 12:30 बजे बाद यात्रियों को जानकी चट्टी से आगे जाने से रोक दिया गया है और इसके साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद यात्रियों को भी नीचे उतारा जा रहा है।  एसडीएम शालिनी ने कहा कि जब-तक बारिश बंद नहीं हो जाती यात्रियों को जानकीचट्टी से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि उन्हें मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार 12:30 बजे तक करीब 5000 तीर्थ यात्री यमुनोत्री धाम पहुंचे हैं। करीब 3000 लोग जानकीचट्टी में रोके गए हैं जबकि 5 से 6 हजार तीर्थयात्री धाम में है या फिर रास्ते में वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें