फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पांच जिलों में आज बारिश, बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना, येलो अलर्ट

Fri, 27 May 2022 06:20 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई है। बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन

 
पर्वतीय इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में शुक्रवार (आज) को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। राजधानी दून में आसमान साफ रहेगा। आसमान साफ रहने से फिर अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...CharDham: केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गुप्तकाशी

अधिकतम तापमान - 34 डिग्री 
न्यूनतम तापमान - 21 डिग्री
सूर्योदय- 5.18 बजे
सूर्यास्त - 7.12 बजे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें