फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बारिश के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी...सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Sat, 07 Dec 2024 01:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आठ और नौ दिसंबर को उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होने से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी होने की संभावना है। ठंड बढ़ने की चेतावनी के बीच सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में बारिश के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई और कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चिंताजनक:  बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दिसंबर में भी बर्फविहीन, जलवायु परिवर्तन का असर देख विशेषज्ञ भी हैरान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएं। जरूरत के अनुसार रैन बसेरों को शुरू करने के साथ ही बेघर लोगों और परिवारों को रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए। खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरों की सुविधा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें