फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राजाजी टाइगर रिजर्व में तैनाती के नाम पर करोड़ों का घोटाला, आरटीआई पर सुनवाई के चलते हुआ खुलासा

Sat, 07 Dec 2024 01:17 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

तैनाती के नाम घोटाले का मामला सामने आने के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक को जांच का आदेश दिए गए है। अगली सुनवाई तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी टाइगर रिजर्व में साल 2018 से 2021 के बीच आउटसोर्स कार्मिकों की नियुक्ति में करोड़ों रुपये का घोटाला की आशंका है, जिसमें तत्कालीन निदेशकों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। इसका खुलासा राज्य सूचना आयोग में एक आरटीआई पर सुनवाई के चलते हुआ।

विज्ञापन


आयोग ने कार्मिकों की नियुक्ति और भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की जांच करवाई तो पांच करोड़ रुपयों से अधिक भुगतान के बिल ही नहीं मिले। अनियमितता इस हद तक हुई कि जिस फर्म को भुगतान किया गया, उससे कार्मिकों का ईपीएफ या ईएसआई का विवरण भी नहीं लिया।

ये भी पढ़ें...चिंताजनक:  बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दिसंबर में भी बर्फविहीन, जलवायु परिवर्तन का असर देख विशेषज्ञ भी हैरान
विज्ञापन


राज्य सूचना आयोग ने पूरे गोलमाल पर राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक को जांच का आदेश देकर अगली सुनवाई तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सुनवाई 10 जनवरी को होगी। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि इस मामले में राजाजी के उप निदेशक द्वारा जांच जारी है, लेकिन जिस तरह से वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है, उससे निदेशक स्तर पर विस्तृत जांच की आवश्यकता है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें