फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के वार्डन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं के साथ मारपीट करने के मामले में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कोरुवा की वार्डन मोनिका शाहू को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की दीपमाला को कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के वार्डन की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

वार्डन पर छात्राओं के साथ मारपीट करने, भोजन न देने के साथ छात्राओं से अवैध वसूली करने के आरोप थे। जिस पर खंड शिक्षाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की जांच कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट पेश की थी। आरोप सही पाए जाने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने उन्हें निलंबित कर दिया और दीपमाला को स्कूल की वार्डन की जिम्मेदारी सौंप दी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों से की गई पूछताछ में मोनिका शाहू पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई। इसके आधार पर उसे निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें