फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मी से बदसलूकी, मारपीट के बाद कैमरा तोड़ा

Mon, 14 Mar 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
पु‌लिस
विज्ञापन
रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहां मौजूद एक समाचार पत्र के छायाकार से भी बदसलूक की। उसका कैमरा तोड़ दिया। छायाकार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में छायाकार अरूण डोगरा ने कहा कि वह किसी काम से भोजावाला गया हुआ था। इस दौरान उसे बुलाकीवाला निवासी जमशेद मिला। जमशेद ने बताया कि उसकी भूमि को लेकर उसका विवाद चल रहा है। कोर्ट से स्टे के बावजूद कुछ लोग खेत में खड़े गन्ने को काट रहे हैं। जिस पर छायाकार जमशेद के साथ खेत पर पहुंचा।

मारपीट के बाद तोड़ा कैमरा
आरोप है कि इस दौरान गांव के ही गफ्फूर, शकूर, अयूब सभी पुत्र नूर मोहम्मद, साजिद पुत्र गफ्फूर और कुछ अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंच गए। उन्होंने जमशेद की जमकर पिटाई कर दी। वहां मौजूद छायाकार के साथ भी मारपीट की। उसका कैमरा और चश्मा तोड़ दिया। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। कोतवाल संदीप नेगी ने बताया कि जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


गोकशी में एक पर मुकदमा
सेलाकुई। सहसपुर पुलिस ने गोकशी के लिए ले जाए जा रहे गाय और उसके बछड़े को बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके  विक्रम को सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान हारून पुत्र अनवर निवासी खुशहालपुर के रूप में हुई। बीती शनिवार की रात को उसे चेकिंग के दौरान लांघा रोड से गिरफ्तार किया है। 

लैपटॉप, मोबाइल चोरी
सेलाकुई। सहसपुर पुलिस ने घर से लैपटॉप और मोबाइल चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार संजय गौड़ निवासी आरटीओ रोड कुसुम खेड़ा हल्द्वानी सहसपुर थाना क्षेत्र के सिंघनीवाला में किराए पर रहता है। बीते शनिवार दोपहर किसी ने उसका कमरे में रखा लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें