फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की गला दबाकर हत्या

Mon, 14 Mar 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
हसनपुर कदीम पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरलीपुर फूल गांव में शनिवार दोपहर से गायब युवक का शव रविवार को गांव के एक खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने युवक के दोस्त पर हत्या का शक जताया। वहीं शव मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई की बजाय घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस के इस रवैये से गुस्साए लोगों ने शव हसनपुर कदीम पुलिस चौकी के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। काफी समझाने के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर फूल गांव निवासी सतपाल प्रजापति का बेटा दीपक (22) फूल से सजावट का काम करता था। परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर दीपक का एक दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था। जब वह रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे एक ग्रामीण को पास के भिंडी के खेत में दीपक का शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन, प्रधान संजीव और सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हसनपुर कदीम पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घटना को मुंडाली थाना क्षेत्र की बताते हुए कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद मुंडाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों जगह की पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझी रही। इससे गुस्साई भीड़ करीब 10 बजे दीपक का शव लेकर चौकी पहुंची और गढ़ रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसओ भावनपुर मोहन सिंह और एसओ मुंडाली जितेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने ग्रामीणों को शांत कर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम तक मामले की तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

एसओ मुंडाली जितेंद्र यादव का कहना है कि दीपक के परिजन उसके एक दोस्त पर शक जता रहे हैं, लेकिन इस घटना के संबंध में परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शाम तक परिवार अंतिम संस्कार में लगा था। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें