फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी से लौट रहे पर्यटकों के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, चार पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2020 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी

सार

  • पीड़ितों की ओर से पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की रानी मसूरी से लौट रहे पर्यटकों से भट्ठा के ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने चार युवक नामजद सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर की गई है। मामले में तीन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, हादसे में घायल युवक के परिजनों ने भी पर्यटकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात मसूरी से लौट रहे पर्यटकों के वाहन से भट्ठा गांव के एक युवक की स्कूटी में टक्कर लग गई। जिससे युवक और उसके साथ जा रही युवती घायल हो गई।

यह सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पर्यटकों से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने पर्यटकों को सुरक्षित निकाला। पर्यटकों की तहरीर पर पुलिस ने भट्ठा गांव निवासी शुजान थापली, नरेश पवार, शुभम थापली, टीटू थापली सहित 10-15 के अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि अतीक उर रहमान निवासी भवानी नगर हापुड़ रोड मेरठ की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिन युवक-युवती को चोट लगी थी, उन्होंने खुद उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया लेकिन गांव के कुछ लोगों ने उन्हें कोल्हूखेत के पास घेरकर जानलेवा हमला कर दिया।

दूसरी ओर मोटरसाइकिल सवार घायलों के परिजन भरत शाही ले वाहन चालक पर्यटक सहित अज्ञातों के खिलाफ  मसूरी कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें