फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह के विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे विजयकांत

विज्ञापन
बाइक से देहरादून पहुंचे विजयकांत चौहान उर्फ जूनियर भगत सिंह। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह ने देश के नौजवानों में ऊर्जा का ऐसा गुबार भरा कि विदेशी हुकूमत को इनसे डर लगने लगा। आजादी की लड़ाई में कूदने वाले भगत सिंह की दिलेरी की कहानियों से युवाओं को प्रेरित करने के लिए विजयकांत चौहान उर्फ भगत सिंह जूनियर देशभर में संदेश यात्रा कर रहे हैं। बीते 10 सालों में वह कई राज्यों की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन

वंदे मातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान ने बताया कि वह 10 साल से देशभर में यात्रा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य सिर्फ देश के युवाओं को शहीद भगत सिंह के विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। वहीं, विजयकांत के एक भाई सनातन धर्म के लिए सन्यास दीक्षा लेकर संतों की सेवा में समर्पित हैं। 2011 से संदेश यात्रा शुरू करने वाले विजयकांत ने बताया कि वह शहीद भगत सिंह संदेश बाइक यात्रा अब तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, अम्बाला, हरिद्वार, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पानीपत, नजीबाबाद के शहरों-गांवों में कर चुके हैं। संदेश यात्रा 2011 में शुरू की गई थी। मंगलवार को विजयकांत के दून पहुंचे पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें